Lilo

Lilo Study Timer

4.8 Google Play 4.7 App Store 1M+ डाउनलोड

कौन ज़्यादा पढ़ता है? चलो, टाइमर ऑन।

Lilo, iPhone और Android के लिए फ्री स्टडी टाइमर है। स्टडी चैलेंज में दोस्तों से रेस लगाएं, 190+ देशों के छात्रों के साथ लाइव स्टडी रूम में बैठें और अपनी स्ट्रीक टूटने न दें।

Lilo पाने के लिए स्कैन करेंआपके फ़ोन का कैमरा अपने आप सही स्टोर खोल देगा।

Lilo के स्टडी रूम में साथ बैठकर पढ़ते छात्र, हर किसी के नाम के टैग पर देश का झंडा और पढ़ाई का समय कैफ़े स्टडी रूम

Lilo पर हर दिन 50,000+ घंटे की पढ़ाई 40,000+ स्टडी सेशन 190+ देश

स्टडी चैलेंज

दोस्तों से रेस लगाएं।

एक गोल चुनें, लिंक भेजें और देखें कि कौन ज़्यादा पढ़ता है। हर मिनट गिना जाता है, वो भी लाइव।

  • टाइम गोल
  • स्पीड रेस
  • रैंकिंग बैटल
  • स्ट्रीक चैलेंज
स्टडी चैलेंज कैसे काम करते हैं
Lilo के स्टडी रूम में साथ बैठकर पढ़ते छात्र, हर किसी के नाम के टैग पर देश का झंडा और पढ़ाई का समय
स्टडी रूम

साथ पढ़ें। कहीं से भी।

190+ देशों के छात्रों के पास बैठें, या सिर्फ़ अपने दोस्तों के लिए रूम खोलें।

  • पब्लिक रूम

    दिन हो या रात, कोई न कोई पढ़ रहा होता है।

  • प्राइवेट रूम

    बस आपके दोस्त, एक रूम कोड और चैट।

  • अपने स्टाइल में

    अपना रूम सजाएं और अपने कैरेक्टर को नए कपड़े पहनाएं।

स्टडी रूम के बारे में और जानें
ऐसा टाइमर, जिसे देखने का मन करे।
फोकस टाइमर

ऐसा टाइमर, जिसे देखने का मन करे।

कॉफ़ी जो आपके फोकस के साथ खत्म होती जाती है, खिड़की पर बारिश, चटकती आग। 30+ सीन, जिनमें चार फ्री हैं।

फोकसपोमोडोरोस्टॉपवॉच

टाइमर के बारे में और जानें
स्टैट्स और स्ट्रीक

खुद को बेहतर होते देखें।

आपका पूरा हफ़्ता एक नज़र में, बचाने लायक स्ट्रीक और Lilo, जो आपके साथ लेवल अप करता है।

101 लेवल। हर लेवल पर Lilo को नया आउटफिट मिलता है।

रिव्यू

छात्र क्या कहते हैं।

4.8Google Play पर, 1,80,000+ रेटिंग से

4.7App Store पर

The app is really cute and comforting, and it helped me study more

App Store रिव्यू, संयुक्त राज्य

This app has helped me with my studies so much!

App Store रिव्यू, संयुक्त राज्य

it helps me focus ,and be determined and disciplined when it comes to my academics

App Store रिव्यू, दक्षिण अफ़्रीका

आपकी डेस्क इंतज़ार कर रही है।

iPhone और Android पर फ्री। सेटअप में बस एक मिनट लगता है।

Lilo पाने के लिए स्कैन करेंआपके फ़ोन का कैमरा अपने आप सही स्टोर खोल देगा।

Lilo, दोस्तों के साथ पढ़ाई का टाइमर ऐप

Lilo, iPhone और Android के लिए फ्री स्टडी ऐप और पढ़ाई का टाइमर है। इसे फोकस टाइमर की तरह इस्तेमाल करें, लाइव स्टडी रूम में दोस्तों के साथ पढ़ें, स्टडी चैलेंज में उनसे रेस लगाएं, अपना दिन प्लान करें और अपनी स्ट्रीक बनाए रखें। 190+ देशों के छात्र Lilo इस्तेमाल करते हैं, 33 भाषाओं में।

डाउनलोड से पहले के सवाल।

क्या Lilo फ्री है?

हां। Lilo, App Store और Google Play पर फ्री में डाउनलोड होता है, और फोकस टाइमर, स्टडी रूम, दोस्तों के साथ चैलेंज और स्ट्रीक बिना एक रुपया खर्च किए चलते हैं। Lilo Premium से Pomodoro और स्टॉपवॉच मोड, ज़्यादा टाइमर सीन और पूरी म्यूज़िक लाइब्रेरी जैसे एक्स्ट्रा फीचर्स अनलॉक होते हैं।

क्या Lilo का PC ऐप या वेब वर्ज़न है?

Lilo, iPhone, iPad और Android के लिए मोबाइल ऐप है। इसका ब्राउज़र या PC वर्ज़न नहीं है, इसलिए इस पेज पर दिया कोड अपने फ़ोन से स्कैन करें और ऐप डाउनलोड कर लें।

स्टडी रूम क्या है?

यह एक शेयर्ड 3D रूम है, जहां टाइमर चलने तक आप एक डेस्क पर बैठते हैं। रूम में सबको आपके नाम का टैग, आपका देश और आप कितनी देर से पढ़ रहे हैं, ये दिखता है। आप दोस्तों के लिए प्राइवेट रूम भी बना सकते हैं।

स्टडी चैलेंज कैसे काम करते हैं?

चैलेंज बनाएं, 30 दिन में 40 घंटे जैसा कोई गोल चुनें और दोस्तों को यूज़रनेम से या लिंक भेजकर इनवाइट करें। Lilo सबकी पढ़ाई का टाइम गिनता है और दिखाता है कि कौन आगे है।

क्या Lilo को Pomodoro टाइमर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं?

हां। Lilo में फ्री फोकस टाइमर है, और साथ में स्टॉपवॉच और Pomodoro मोड भी, जिसमें ब्रेक आप खुद सेट करते हैं। ये दोनों मोड Lilo Premium के साथ आते हैं।

Lilo किन भाषाओं में है?

Lilo 33 भाषाओं में उपलब्ध है, जिनमें हिंदी, अंग्रेज़ी, अरबी, स्पेनिश, जर्मन, तुर्की, फ़्रेंच, पुर्तगाली और चीनी शामिल हैं।